कृषिमध्य प्रदेश

किसान परेशान, जनजीवन हो रहा प्रभावित

सिलवानी। तहसील में मौसम के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी आसमान में बदली तो कभी बारिश ने हर आम और खास को प्रभावित किया है। लोगों की दिनचर्या बदल गई है। मौसम की बेरुखी के चलते सबसे ज्यादा किसान परेशान है। कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। खेतों में लगी फसलों को नुकसान हो रहा है। इधर, तापमान में गिरावट होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
गेहूं, चना की बुआई पर पड़ रहा असर
रबी सीजन के लिए किसान गेहूं, चना की बुआई करते हैं। लेकिन मौसम में परिवर्तन के चलते फिलहाल किसानों ने बुआई का कार्य रोक दिया है। दरअसल, लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। गेहूं, चना की बुआई के लायक तापमान नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते जमीन अभी बहुत ज्यादा नम है। जिसके कारण किसान गेहूं, चना की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।
दलहनी फसल, सब्जियों को नुकसान
मौसम परिवर्तन का असर दलहनी फसलों के साथ-साथ सब्जियों में भी देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा असर अरहर, मटर की फसल पर पड़ रहा है। अरहर और मटर की फल्लियां लगना प्रारंभ हो गई है। ऐसे में आसमान में बदली छाने से उन पर कीड़े लगना प्रारंभ हो गए है। इसी तरह सब्जियों के उत्पादन में भी असर पड़ रहा है। बैगन, गोभी, भिंड़ी सहित अन्य सब्जियों में इल्लियां लगना प्रारंभ हो गई है।

Related Articles

Back to top button