विकसित भारत संकल्प यात्रा 9 दिसम्बर को नोहटा में कार्यक्रम सीईओ जिला पंचायत ने लिया जायजा
संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले में केन्द्रीय योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और नवाचारी योजनाओं से हुए विकास से आम लोगों को परिचित कराने के लिये मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगमन 9 दिसम्बर को ग्राम नोहटा में हो रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने ग्राम नोहटा पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
इस अवसर पर एसडीएम अविनाश रावत, सीईओ जनपद जबेरा रामेश्वर पटेल, तहसीलदार डॉ विवेक व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से मिले लाभ के बारे में जानकारी ली। अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल जनपद पंचायत सामुदायिक भवन नोहटा का जायजा लिया और एसडीएम अविनाश रावत एवं सीईओ जनपद रामेश्वर पटेल को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं आदि के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिये। इस मौके पर पंचायत सरपंच के प्रतिनिधि यादव भी मौजूद थे ज्ञातव्य है विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में से गुजरेगी और केन्द्रीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करवायेगी। मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की यात्रा में अहम भूमिका रहेगी।



