धार्मिक ग्रंथ मनुष्य को भगवान से मिलाने का कार्य करते हैं: भूपेन्द्र शास्त्री
कथा के पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा
सिलवानी। जब तक इंसान की मन, वाणी व क्रियाएं एक नहीं होंगी तब तक भगवान की प्राप्ति होना संभव नहीं है। भागवत कथा के पहले दिन साधु संतों की अगुवाई में नगर के बीजासेन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
नगर खेरापति पंडित भूपेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसास्वादन किया जाएगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व नगर में बीजासेन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल वार्ड 15 बेगवा खुर्द पहुंची।कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने माता को बालक की प्रथम गुरु बताया तथा कहा कि माता पिता ही बालक को संस्कारित बनाते है। यदि माता पिता बालक को संस्कार नहीं दे सके तो बड़ा होकर बालक गलत रास्ते को आत्मसात कर सकता है। बालक के ऐसा किए जाने से अभिभावक को आत्मग्लानि का सामना करना पड़ता है।कथा वाचक ने भागवत का महत्व बतलाया राजा परीक्षित का जन्म की कथा सुनाई, राजा परीक्षित ने कलयुग को स्वर्ण में वास दिया इस कारण राजा परीक्षित को ऋषि का श्राप लगा 7 दिन में मरने का यह कथा, सुखदेव जी का आगमन हुआ सुखदेव जी से राजा परीक्षित कृष्णा करते हैं की करने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए जिससे मृत्यु भय मानव के जीवन से नष्ट हो जाए।
नगर के बेगवा खुर्द में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 से 20 दिसम्बर तक किया जा रहा है। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, आयोजक गुप्ता परिवार सहित बैगवा खुर्द वार्ड वासियों ने सभी से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।


