मासूम बच्ची का सहारा बनेगा कौन ? दिव्यांग होने के कारण माँ अस्पताल के बाहर छोड़ कर चली गई
सामजिक कार्यकर्ताओ ने की अपील
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में विगत कुछ दिनो एक दिव्यांग बच्ची मासूम को उसकी मां से मिलवाने की आप सभी से अपील है । सभी इस मैसेज को हर जगह शेयर करें, पता बताने वाले व मां से बच्ची को मिलवाने वाले को उचित ईनाम व सम्मानित किया जाएगा।
इस मासूम को उसकी मां ने अपनी गरीबी व अन्य परेशानियों की वजह से 1 दिसम्बर 2023 को विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर में छोडक़र चली गई। जिससे मासूम बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है, मासूम अपनी मां के आने का इंतजार कर रही है, क्या उसकी मां उसे लेने आएगी ? मासूम बच्ची अपने मां के बिना बिल्कुल भी नहीं रह पा रही है।
मासूम की इस तकलीफ को देखकर जबलपुर के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन उसको उसकी मां व परिजनों से मिलवाना चाहते हैं, ताकि उसकी बेहतर परवरिश हो सके।
इस मैसेज के माध्यम से बच्ची की मां से सभी सामाजिक संगठन व कार्यकर्ता यह अपील कर रहे हैं कि अगर मां अपनी बच्ची को वापस लेने आ जाएगी, तो उसकी हर संभव हर समय मदद भी की जाएगी और बच्ची की पूरी देखरेख की भी जिम्मेदारी सभी संगठन उठाएंगे। इसलिए बच्ची के परिजन अपनी गरीबी व अन्य परेशानियों की वजह से उसका त्याग न करें। वह सिर्फ अपनी बच्ची को वापस लेने आ जाएं, बाकी बच्ची की पूरी जिम्मेदारी सभी सामाजिक संगठनों की होगी। ऐसी अपील इस मैसेज के माध्यम से की जा रही है।
बच्ची न देख पाती है, न सुन पाती है, न चल पाती है, न बोल पाती है और न समझ पाती है, इस प्रकार से बच्ची पूर्ण रूप से (विकलांग) दिव्यांग है।
मासूम बच्ची के माता-पिता व परिजनों का पता बताने वालों को भी सामाजिक संगठनों ने उचित ईनाम देने की घोषणा की है, ताकि बच्ची को उसकी मां व परिजन मिल सकें । इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र, विक्टोरिया अस्पताल, जबलपुर से संपर्क किया जा सकता है।



