क्राइममध्य प्रदेश

अज्ञात ने फेंका नवजात शिशु, रोने की आवाज सुन पुलिस को सूचित कर अस्पताल में भर्ती कराया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिलने से स्थानीय निवासी लखन रैकवार ने तत्काल हंड्रेड डायल और पुलिस को सूचना दी, मौके पर हंड्रेड डायल से प्रधान आरक्षक नारायण और पायलट कोमल ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल नवजात शिशु को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया है. बच्ची की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। लखन रैकवार ने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज आने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल बच्ची का इलाज दमोह जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टर और सिस्टरों के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button