मध्य प्रदेश
सीसीई परीक्षा न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत संपन्न हो रही
सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में प्रारंभ हुई सीसीई परीक्षा न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष तृतीय वर्ष एवं बी कॉम प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष तृतीय वर्ष की सीसीई परीक्षा वार्षिक परीक्षा की तरह ही सख्ती के साथ आयोजित हो रही है विधिवत रूप से विषय से संबंधित शिक्षक द्वारा प्रश्न पत्र तैयार कर समय सारणी के अनुसार यह परीक्षा संपन्न करवाई जा रही है।
महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में परीक्षा प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा, मनोहर पंथी एवं शिक्षक डॉ रामानुज रघुवंशी डॉक्टर अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया, राघवेंद्र राजपूत, डॉक्टर अहमद जो संबंधित विषय के शिक्षक है के द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।



