मध्य प्रदेश

हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के छात्रों को अंतिम बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से विषयवार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी प्रमुख विषयों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं, जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय शामिल हैं। सैंपल पेपर में विषय से संबंधित विवरण मिलेंगे, जैसे प्रश्नों की संख्या, समय अवधि और अधिकतम अंक। मॉडल पेपर के जरिये छात्रों को नए प्रकार के प्रश्नों से परिचित भी कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button