धार्मिक

करहोला में 33 वां श्री रामचरित मानस सम्मेलन एक जनवरी से

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन ग्राम करहोला के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में 1 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक संपन्न होगा।
33 वे सम्मेलन में मंच संचालक पंडित वेदाचार्य महाराज अखिल भारतीय मानस धर्म संघ अध्यक्ष रहेंगे। कथावाचक पंडित महेंद्र शास्त्री मानस मणी झांसी उत्तर प्रदेश, पंडित नवीन बिहारी सागर सागोनी पुरैना एवं पंडित सुरेंद्र शुक्ला जींदधाम बरेली के कर कमलो द्वारा दोपहर 12 से 5 तक संपन्न होगा।
सम्मेलन के सूत्रधार हरिकेश पटेल, डॉ.शंकर सिंह लोधी , नवल किशोर बबलू यादव , बाबूलाल पटेल, मोती राम पटेल, महेंद्र गौर, सरपंच जयहिंद गौर एवं डॉ. देवेंद्र पटेल ने सभी श्रद्धालु बंधुओ से मानव सम्मेलन में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button