क्राइम

22 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाई, मौत, कारण अज्ञात, जांच में ज़ुटी पुलिस

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । उदयपुरा में एक छात्रा ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है अब तक छात्रा की आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है।
उदयपुरा थाना प्रभारी विजय सेंगर ने बताया कि लोधीपुरा निवासी रोशनी पिता महादेव राजपूत 22 वर्षीय ने शुक्रवार रात अपने घर में ही फांसी लगा ली, परिजनों की सूचना पर उदयपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया शनिवार मृतिका छात्रा का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button