विश्वास कार्यक्रम पर दो दिवसीय दिया गया सिहोरा में प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा ब्लाक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व डीसीएम के मार्गदर्शन में विश्वास कार्यक्रम पर आशा कार्यकर्ताओ एवं ग्राम सभा स्वस्थ्य ग्राम तदर्थ समिति के सदस्यो का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान बीसीएम वीरेंद्र मेहरा द्वारा उपस्थित सभी प्रशिक्षर्थियो का स्वागत कर विश्वास कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। उपरोक्त प्रशिक्षण में विकास खंड सिहोरा के सेक्टर अगरिया अन्तर्गत संचालित ग्राम सभा स्वस्थ्य ग्राम तदर्थ समितियो के सक्रिय सदस्यो को मास्टर ट्रेनर प्रभा पांडे एवं सीमा शुक्ला द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता, पंच, सरपंच , आगनवाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।



