खेत मे घुसे पशुओं के पैरों में ठोंकी कीलें मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । थाना अंतर्गत देवरी निजाम ग्राम से पशु क्रूरता पर करने वाला एक मामला 2 दिसंबर को सामने आया था जिसमें खेत में घुसे पशुओं के पैरों में खेत मालिकों द्वारा कीलें ठोकी दी गई थी जिसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा तेंदूखेड़ा पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई थी जिसके चलते भगवती मानव कल्याण के सदस्यों के द्वारा इस पूरे मामले में पशुओं पैरों में कीलें ठोकने वाले आरोपियों की जानकारी लगाने का प्रयास किया गया लेकिन गांव के लोगों किसी को कुछ नहीँ बताया फिर गांव के बच्चों को विश्वास लेकर पूंछा गया तो बच्चों कुछ लोगों के नाम बताए गए और पुलिस की इस बात की जानकारी दी गई जिसके चलते पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच गए और एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दो आरोपी अभी फरार हैं।
उपनिरीक्षक आर के गोस्वामी ने बताया भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा 2 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी अज्ञात लोगों के द्वारा पशुओं के पैरों में लोहे की कीलें ठोंकी गई है भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों के साथ मौके पर जाकर देखा तो कुछ गए श्मशान घाट में बैठी हुई थी जिनके पैरों में लोहे की कीलें निकलवा कर उनका उपचार करवाया गया था अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था अज्ञात लोगों की पतासाजी की गई जिसमें तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अभी दो फरार हैं जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।



