सब्जी और फल बिक्रेताओ ने दुकान निर्माण करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

चयनित स्थान पर सड़क, जिजली, पानी का अभाव
व्यवस्था के पूर्व दुकानें हटाई तो आंदोलन को मजबूर होगे व्यापारी
सिलवानी । सोमवार को सब्जी और बिक्रेताओ ने नगर परिषद द्वारा वर्तमान में संचालित दुकानें हटाने का विरोध करते हुए चयनित स्थान पर शेड निर्माण एवं सड़क, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार डॉ. हर्ष विक्रम सिंह को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है नगर परिषद द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग की भूमि पर पूर्व में संचालित दुध डेयरी की
जगह दुकान लगाने हेतु बताई गई। जहां सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था तक नही है। नगर परिषद को हम लघु व्यापारियों को बस स्टेण्ड पर जगह दी जाए जहां हमारी दुकाने सुचारू रूप से चल सके। और बस स्टेण्ड पर जगह नहीं दी जाती है तो आदिम जाति कल्याण विभाग की भूमि पर व्यवस्थित कर के उसमें दुकाने शेड व सड़क बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कर दी जाएं। जिसमें दुकानदारों को दुकाने लगाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। नगर परिषद् द्वारा सभी दुकानदारों को दिनांक 10 जनवरी 2024 का नोटिस दिया गया है जिसमें सभी फल सब्जी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है हम सभी दुकानें हटा लेंगें तो हम अपने परिवार का पालन पोषण कैसे कर पाएगें ।
आदिम जाति कल्याण विभाग की भूमि पर व्यवस्थित कर के उसमें दुकाने शेड व सड़क बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने के उपरांत ही हम अपनी दुकाने स्थान से हटा कर आवंटित स्थान पर दुकाने लगा लेंगे ।
व्यवस्था बनाने के पहले वर्तमान स्थानों से हमे हटाने का प्रयास किया गया तो नगर परिषद् के नोटिस के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2024 से ही हम अपनी दुकाने बंद कर के सभी दुकानदारों द्वारा उग्र आंदोलन के साथ अनशन करने मजबूर हो जाएंगे। दुकानदारों ने थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर राजेन्द्र कुशवाहा, राजेश, मानसिंह, अनिकेत पोरिया, बलराम कुशवाहा, प्रेम, बशीर, कन्हैया पोरियां, लखन सिंह, नहीम खां, शाहिद खां, नसीम खां, सुधीर साहू, मूलचंद, नेतराम कुशवाहा, रविशंकर, महेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



