मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने ग्राम अभाना में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

पानी के लिये दिन और समय निश्चित करने दिये निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अभाना । कलेक्टर मयंक अग्रवाल आज अपने भ्रमण के दौरान अभाना पहुंचे। उन्होंने यहां पर नल जल योजना का निरीक्षण किया और ग्राम वासियों से चर्चा की। पेयजल आपूर्ति के संबंध में ग्राम वासियों से चर्चा की । यहां पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने पानी सप्लाई के दिन और समय निश्चित करने के निर्देश दिए और ग्राम में एक दिन छोड़कर पानी चलाने की बात कही। मयंक अग्रवाल ने कहा पानी सप्लाई में किसी तरह की लापरवाही ना की जाए। इस दौरान जीएम जल निगम उमेश नामदेव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री गंगा सिंह रावत और अभाना सरपंच गोविंद सिंह ठाकुर मौजूद रहे।कलेक्टर मयंक अग्रवाल अपने इस भ्रमण के दौरान बेबस सुनार-1 जल निगम द्वारा बनाई जा रही नल जल समूह योजना जो की प्रहलादपुर में निर्माणाधीन हैं, ट्रीटमेंट प्लांट आदि का जायजा लिया। उक्त कार्य जल निगम की एजेंसी द्वारा कराया जा रहा हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य को समय पर पूरा करने के हिदायत दी। इस परियोजना से दमोह जिले के 69 गांव में पेयजल प्रदाय किया जाएगा। श्री अग्रवाल ने 520 किलो लीटर क्षमता की टंकी एवं वाल्क वॉटर मीटर इत्यादि का निरीक्षण किया।बेबस सुनार-1 93 ग्रामों की योजना हैं। समूह नल जल प्रदाय योजना है जिसमें से 69 दमोह जिले के हैं तथा 24 ग्राम सागर जिले के हैं। इस योजना से लगभग 29100 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन का प्रावधान हैं, योजना पूर्ण होने का 3 अप्रैल 2025 हैं। इंटेक वेल की क्षमता 20.5 एमएलडी है।

Related Articles

Back to top button