मध्य प्रदेशविधिक सेवा

एडवोकेड मिथलेश मेहरा बने विधिक सेवा समिति के सदस्य

क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराएंगे विधिक सेवा​​​, ​अधिवक्ता संघ ने दी बधाई
उदयपुरा । विधि और विधायी कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में तहसील विधिक समितियों के लिए राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के परामर्श से विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील स्तर पर पर 2 वर्ष के लिए सदस्यों की सूची जारी की गई है। उदयपुरा में तहसील विधिक सदस्य हेतु मिथलेश मेहरा (अधिवक्ता) को चुना गया है।
मिथलेश मेहरा की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं ने बधाई प्रेषित की है । राजेश कटारे, रामेश्वर रघुवंशी, चतुरनारायण रघुवंशी, विवेक चक्रधर, उमरावसिंह राजपूत, पुरषोत्तम राजपूत, बोलेंद्र गिरी, रामकुमार नायक , नईम खान, मुकेश शर्मा, पुरषोत्तम लोधी, विनोद धाकड़, रंजित रघुवंशी, कविता रजक आदि अधिवक्ताओ ने बधाई प्रेषित की है ।

Related Articles

Back to top button