अपनी दिव्य व भव्य नैसर्गिक रमणीकता से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहली पसंद बन सकता है रानगिर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्राकृतिक सौन्दर्य व वनसंपदा से भरपूर दिव्य व भव्य नैसर्गिक रमणीकता का अद्भभुत व अलौकिक संगम रानगिर जिसे प्रकृति ने अपनी अनुपम तूलिका से यहां के कैनवाश पर विभिन्न रंगों से चित्रित व सुसज्जित किया है माता हरसिध्दी देवी की पावन तीर्थस्थली एवं सिध्द शक्तिपीठ जो अति प्राचीन काल से सनातन हिन्दू धर्माम्लबियो का धार्मिक आस्था का केन्द्र रहा है जहां पहुंचने वाले हर भक्त की मनोकामना तो पूरी होती ही है। वही रानगिर के सघन वन प्रान्तर के नैसर्गिक वातावरण के परम आनंद की अनूभूति मे व्यक्ति डूब जाता है रानगिर के चौमुखी विकास के लिए सतत चिंतनशील कुंदनलाल चौरसिया पत्रकार गौरझामर ने दो दशक पूर्व रानगिर के विकास पर कलम चलाते हुए यहां की धार्मिक व पर्यटक संभावनाओं पर बिस्तार से प्रकाश डाला था आज जहां सभी धार्मिक स्थानो का शासन तेजी से विकास कर तरह तरह के लोको, मन्दिरो, कारीडोरो का निर्माण कर रहा है इससे धार्मिक क्रान्ति के साथ साथ लोगो का आकर्षण व सोच भी बढा है। लोगो के सतत आवागमन से यहां का विकास तेजी से हुआ व रोजगार के अवसरो से मेला, बाजारो के व्दार खुले है रानगिर मे झूला सेतु की मांग पूर्ति के अलावा अभी अनेको सभावनाये है जिनके उत्थान से रानगिर के सौन्दर्य मे चार चांद लग सकते है यहां के उपेक्षित तालाब का बारहमासी गहरीकरण, पक्के घाटो का निर्माण इसमे श्रृध्दालुओ,को लुभाने मौजमस्ती हेतु नौकायन की व्यवस्था हो, यहां की देहार नदी पर स्टाप डेम कम पुल का निर्माण, पक्के घाटो का नहाने योग्य सुरक्षित निर्माण नौकायन, देहार नदी के पाषाण तट का दीदार करने पर्यटको के लिये छायादार पक्के आकर्षक चबूतरो का निर्माण, चिडिया घर, मोर पालनघर, सुरक्षा केलिए स्थायी पुलिस चौकी ,वन विभाग व्दारा रानगिर मे औषधि जडी बूटी व वनोपज मे अचार चिरौजी, गौद, शहद, हर्र बहेडा आंवला, महुआ आदि का विशाल विक्रय केन्द्र चालु करने, सर्व सुविधायुक्त यात्रियो को ठहरने हेतु अच्छी लाज धर्मशालाऐ बने, गौरीदात गुफा पर्वत तक पक्का मार्ग हो, रानगिर मे दुग्ध क्रान्ति हेतु यहां के लोगो को दुधारू भैस, गाय के पालन हेतु प्रोत्साहित कर रोजगार मुहैया कराये जावे, क्षेत्र मे बिखरी पडी पुरा सम्पदा को रानगिर मे संजो कर यहां पर विशाल व आधुनिक संग्रहालय बनाया जिसे देखने लोग बडी संख्या मे रानगिर का रुख कर सके, इसके अलावा सैलानियो पर्यटक श्रृध्दालुओ को अपने बच्चो के जन्म दिन मनाने, वर्षगांठ शादी विवाह के समारोह, बैठको के आयोजन स्थल आदि ऐसे बने की लोग सहज रानगिर आया करे, इन सब सुविधाओ के विकसित होने से रानगिर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन सकता है।



