मध्य प्रदेश

कनौजा सचिव आदित्य भूषण दुबे को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच सचिवों को प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित किया । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनौजा सचिव आदित्य भूषण दुबे को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षा योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई । कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, एसडीएम विंकी सिंह मारे ने कनौजा सचिव आदित्य भूषण दुबे को उत्कृष्ट कार्य करने प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान विजय दुबे, समाजसेवी संतोष दुबे, अटल ब्यौहार, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, प्रदीप चौरसिया, जयपाल सिंह, सीईओ यजुर्वेद कोरी, आजीत सिंह परिहार, के पी परौहा, रेंजर अजय मिश्रा सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपास्थित रहे।

Related Articles

Back to top button