वाहन दुर्घटना को लेकर बड़ा विवाद, धरना दे रहे लोगो पर पुलिस ने बल प्रयोग, पुलिस ने लोगो को जलील

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । बड़ी खबर दमोह से है जहां पर नरसिंहगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी के अंदर मासूम बच्ची को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी । बताया गया कि शिवानी पति लकी साहू निवासी सीतानगर अपनी बच्ची को लेकर माइसेम सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने के लिए जा रही थी कि अचानक से एक चार पहिया वाहन ने ढाई साल की बच्ची टक्कर मार करके फरार हो गया। जब फैक्ट्री के कैमरे को चेक कराया गया तो गाड़ी का नंबर एवं गाड़ी की फोटो आई फिर भी पुलिस प्रशासन ने गाड़ी, गाड़ी मालिक, चालक पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, कुछ घंटे बाद जिला अस्पताल पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने वहां उसे मृतक घोषित कर दिया ।
मृतक के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने 24 घंटे तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कि केवल बातों में ही आश्वासन देती रही तब परिजनों ने मिलकर के धरना प्रदर्शन किया जिसमें हजारों की संख्या में सभी लोगों ने माईसेम सीमेंट फैक्ट्री के यहां धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाया, आश्वासन दिया कि हम जांच करके कार्रवाई करेंगे, परंतु परिजनों का कहना था कि जिसने भी टक्कर मारी है उसको मेरे सामने लाया जाए, परंतु फैक्ट्री के अधिकारी कर्मचारी जवाब दे सके। और ना ही पुलिस प्रशासन जवाब दे सकी । अचानक से पुलिस प्रशासन ने अपना बल प्रदर्शन किया और धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को धक्का मुका मार के हाईवे से धरना प्रदर्शन हटवा दिया गया किया, जिसमें तमाम पुलिस बल था।
दमोह जिले के पत्रकार भी घटनास्थल पर कवरेज करने गए थे तो वहां पर पुलिस प्रशासन के द्वारा वर्षों से वरिष्ठ पत्रकार संतोष मोदी जी को गाली गलौज एवं उनके साथ अभद्रता की गई। अब देखना होगा कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव किस प्रकार की कार्रवाई पुलिस प्रशासन पर करते हैं। क्योंकि सीएम मोहन यादव का कहना है कि कर्मचारी जनता की सेवक है, परंतु यहां जनता को इस प्रकार से जलील किया गया, आखिर देखना होगा किस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी ?



