कृषिमध्य प्रदेश

विस में गूंजा ढीमरखेड़ा में डबल लाॅक केन्द्र खोलने का मामला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । किसानो को नगद एवं पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता के लिए ढीमरखेड़ा क्षेत्र के किसानो के लिए डबल लाॅक केन्द्र खोलने की मांग बडवारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विधानसभा में की है। जिसके जबाव में प्रदेश शासन के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि कटनी जिले के तहसील ढीमरखेड़ा में उर्वरक की उपलब्धता के लिए डबल लाॅक केन्द्र खोलने की कार्यवाही म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ढीमरखेड़ा में उर्वरक की उपलब्धता के लिए डबल लाॅक केन्द्र खोलने के लिए शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने भी पत्र लिखकर मांग की थी। डबल लाॅक केन्द्र स्थापित हो जाने से ढीमरखेड़ा क्षेत्र के हजारों किसानो को समय पर तथा उचित मूल्य पर नगद खाद मिल सकेगी ।

Related Articles

Back to top button