मध्य प्रदेश

घर के इकलौते चिराग की नर्मदा नदी में डूबने से मौत

नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले नर्मदा तट शोकलपुर घाट पर शनिवार को नहाते समय गहरे पानी में जाने से 22 वर्षीय युवक डूब गया। परिजन उसे गहरे पानी से निकालकर तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुनील लोधी पिता छोटे लाल लोधी निवासी बम्होरी, परिवार के साथ स्नान के लिए शोकलपुर नर्मदा घाट आया था। जो नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। बताया जाता है मृतक सुनील कि अचानक सुनील लोधी का पांव फिसल जाने के कारण गहरे पानी की ओर जाने लगा, वहां पर चार- पांच लोगों ने एकत्र होकर सुनील को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो और गहरे पानी की और फिसल गया। इस दौरान लोगों ने कुछ देर बाद युवक को गहरे पानी से निकाला। तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसको तुरंत उदयपुरा अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बम्होरी गांव से लगभग 25 लोग गुरुवार को पिंड भरते हुए नर्मदा तट शोकलपुर नर्मदा घाट के लिए निकले थे। जिसमें सुनील के माता पिता और गांव के अन्य लोग भी शामिल थे। शुक्रवार को सभी नर्मदा के शोकलपुर घाट पर पहुंचे थे। जहां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना कर वहीं पर रुके हुए थे। उन्होंने ने शनिवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इसी दौरान उक्त हादसा हुआ।
दो बहनों के बीच था अकेला भाई
देवरी के बम्होरी गांव निवासी छोटेलाल लोधी का सुनील लोधी एकलौता बेटा था। सुनील की दो बहने हैं, जिसमें एक बहन की पहले मौत हो चुकी है। अब घर में सुनील के जाने के बाद सिर्फ बहन बची है। इस घटना के बाद से माता-पिता और बहन सहित रिश्तेदारों को रो-रो कर बुरा हाल है।
नहीं थे कोई इंतजाम नर्मदा जयंती के दूसरे दिन भी तटों पर लोगों की खासी भीड़ थी, लेकिन यहां घाट पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे। जिससे समय रहते ” डूबते हुए युवक को नदी से निकालने में देरी हुई। दरअसल नर्मदा में अवैध उत्खनन के चलते जगह-जगह गहरी खाईयां बन गई हैं। बाहर से आने वालों को इसका पता नहीं होता और अंजाने में अचानक गहराई में उतर जाते हैं, पानी के अंदर रेत पर पैर जमाना मुश्किल होता है।
शोकलपुर घाट पर ही शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे भोपाल से आई दो लड़कियों को नर्मदा में डूब गई थीं। जिन्हें किनारे बसे हुए खेरेपिपरिया गांव के युवकों ने डूबते हुए देख लिया और तुरंत पहुंचकर डूबने से बचा लिया था।

Related Articles

Back to top button