क्राइम

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया खंडित

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी, गैरतगंज । रायसेन जिला के गैरतगंज नगर के टेकापार कॉलोनी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित की गई तो जैसे ही इसकि सूचना गैरतगंज नगर भीम आर्मी संगठन को यह बात की सूचना मिली तो तुरंत भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत गैरतगंज थाने पहुंचकर इस मामले की सूचना दी जिससे तत्काल ही गैरतगंज टीआई महेश टांडेकर मौका पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और भीम आर्मी ने गैरतगंज टीआई को रिपोर्ट दर्ज कराई है और कहा है कि जिन लोगों ने यह बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया है उन लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी जिला संयोजक नीलेश चौधरी, गैरतगंज ब्लाक अध्यक्ष धमेंद्र चौधरी एवं समस्त भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने मांग की है कि अपराधियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में ग़ैरतगंज थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button