मध्य प्रदेशहेल्थ

73 हजार 40 रुपए मूल्य की लाल मिर्च पाउडर किया गया जब्त

टोल फ्री नंबर 1800112100 पर खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी शिकायत करा सकता है दर्ज
लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च एवं सौंफ के लिए गए नमूनें

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत संयुक्त विभागीय जांच दल में शामिल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल, दिनेश मांझी, प्रबंधक सांची दुग्ध संघ के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।
निरीक्षण कार्यवाही में शहर के बाराद्वारी स्थित वीरा ट्रेडर्स प्रो. अभिनव जैन से लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च एवं सौंफ के नमूने जांच हेतु लिए गए है। परिसर में संग्रहित 332 किलो लाल मिर्च पाउडर मूल्य 73,040 रुपए को नियमानुसार जब्त किया गया है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवार ने कहा है कि मैजिक बॉक्स की सहायता से काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ एवं हल्दी पाउडर की मौके पर जांच की गई है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह के समस्त उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एफएसएसएआई का टोल फ्री नंबर 1800112100 जारी किया है। सभी उपभोक्ता इस टोल फ्री नंबर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button