मध्य प्रदेश
टायर फटने से शराब से भरी वाहन पलटी

रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
सांची । भोपाल से विदिशा की ओर जा रही 407 वाहन जो शराब से भरी हुई थी तेज रफ्तार जाते हुए हेडगेवार कालोनी के पास टायर फटने से नियंत्रित खो बैठी तथा वाहन पलट गई जिससे उसमें भरी शराब फैल गई इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए । वाहन पलटते ही वहां से गुजरने वाले शराब के पैकेट बटोरने लगे । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वाहन से दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें भोपाल रिफर कर दिया गया । शराब शौकीनों की शराब वाहन पलटने से लाटरी लग गई तथा शराब की लूट मच गई । बताया जाता है कि शराब भोपाल से सांची शराब दुकान पर लाई जा रही थी।



