मध्य प्रदेश

एक सप्ताह में 36 लाख रु. वसूली का रखा लक्ष्य, 24 लाख रुपए की हुई वसूली

सिलवानी । राजस्व की वसूली को लेकर प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है मैदानी अमले के द्वारा बकायादारों के घर पर पहुंच कर राशि जमा कराई जा रही है । बकाया राशि को लेकर चलाए जा रहे अभियान की एसडीएम प्रकाश नायक के द्वारा प्रति मानीटरिंग की जा रही है। जिला सहकारी बैंक शाखा सिलवानी के तहत आने वाली 8 सहकारी सामितियों क्रमशः सांईखेड़ा, बीकलपुर, चीचोली, सिलवानी, गुंदरई मरहठी, सियरमऊ, छींद तथा चून्हेटिया के 11 सौ से अधिक किसानों पर करीब 3 करोड़ की राशि बकाया है। बकाया राशि की वसूली किए जाने को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारी द्वार द्वार किसानों के पास पहुंच कर बकाया राशि जमा करा रहे है।
शाखा प्रबंधक गिरवर रघुवंशी ने बताया कि बकाया राशि की वसूली करने लगातार प्रयास किए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button