देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति
राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन आएंगे
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
उज्जैन । भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी, इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर पहुंच पूजन अर्चन करेंगे।
इस दौरान वह शहर में रोड़ शो करेंगे, उसके बाद देवासगेट चौराहा पर एक सभा को संबोधित किया जाएगा।
उक्त संबंध में आज शहर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन कि गई, जिसमें प्रदेश प्रभारी प्रियव्रत सिंह की मौजूदगी में उक्त जानकारी दी गई।



