मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

पटवारी पद पर जिले के चयनित 56 अभ्यर्थियों की हुई काउंसलिंग

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के साथ आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से टीकमगढ़ जिले हेतु चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण कार्य का अवलोकन किया। पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से जिले के लिए चयनित 56 अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन व दस्तावेजों का परीक्षण कार्य किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शासन के निर्देशानुसार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण-पत्र, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जारी स्नातक डिग्री, जाति प्रमाण-पत्र, निःशक्तजनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए तत्संबंधी प्रमाण-पत्र, आदि बोनस अंक प्राप्त हो तो संबंधित प्रमाण-पत्र, सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण स्कोर कार्ड (यदि हो) संविदा कर्मी वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को परिशिष्ट क एवं ख में जानकारी तथा आयु सीमा में कोई लाभ लिया गया है तो संबंधित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ 2 स्व-प्रमाणित सत्यापित छायाप्रतियां की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button