मध्य प्रदेश

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को सर्व धर्म समाज के लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । रविवार को नगर में जैन मंदिर के समीप सर्व समाज के लोगो द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सर्व प्रथम कार्यक्रम में वरिष्ट नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया । वक्ताओं द्वारा संबोधित करते हुए कहा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज सिर्फ जैन समाज के संत नही थे अपितु सम्पूर्ण मानव समाज के संत थे। उन्होंने इंडिया नही भारत बोलो, गौवंश के संरक्षण को लेकर जो बीड़ा उठाया था उसे हम सब को मिलाकर पूरा करना है।

Related Articles

Back to top button