देश विदेशमध्य प्रदेशमनोरंजन

गजल गायक पंकज उधास नही रहे, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
मुंबई । मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने ये दुखद खबर शेयर की। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खबर फैंस के साथ शेयर की। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- बड़े ही भारी और दुखी मन से ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास जी का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चांदी जैसा रंग है तेरा, रिश्ता तेरा मेरा, ना कजरे की धार, मत कर इतना गुरूर, आदमी खिलौना है, जीए तो जीए कैसे जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाए थे। उनकी गजलें भी दिल को छू जाती थी। 17 मई 1951 को जन्मे पंकज उधास 72 साल के थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार और भावनगर के दीवान थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है, हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

Related Articles

Back to top button