धार्मिकमध्य प्रदेश

होली के रंग में रंगे राज्यमंत्री, जमकर बरसा रंग

राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने लोगों के साथ जमकर खेली होली
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली।
रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली स्थित निज निवास नाहर कॉलोनी पर क्षेत्र के लोगों से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने रंग-गुलाल लगाकर लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। निवास पर पधारे लोगों के साथ राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने होली के गीतों पर लोगों के साथ आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति के हर त्योहार विशेष होते हैं। होली भी एक ऐसा त्योहार है जो समाज में समरसता के भाव को दर्शाता है। चाहे मित्र हो या शत्रु, चाहे परिचित हो या अपरिचित इस दिन सब बातें भूलकर लोग गले मिलते हैं और ऊर्जा व उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि निवास पर पधारे स्नेहीजनों के साथ होली के आनंदित पल अविस्मरणीय हैं। ईश्वर सभी के जीवन में उन्नति और प्रगति के रंग भरें यही मंगलकामना है। कहा कि ये होली अपार उल्लास लेकर आई है, अवध में श्रीरामलला भव्य मंदिर में विराजे हैं। विश्व में भारतीय अस्मिता का मान बढ़ रहा है, भारत अंतरिक्षीय कीर्तिमान गढ़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में हमारा देश शिखर चढ़ रहा है। और ये सब हमारे वरेण्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ऊर्जावान नेतृत्व की प्रभावशीलता के कारण संभव हुआ है। कहा कि आइए हम होली पर संकल्प लें कि जिसने देश को अंधकार की खाई से निकाल कर विकास, प्रगति और खुशहाली के रंग भरे, हम सब उनको 400 पार का आशीर्वाद देकर देश की तरक्की की रफ्तार को और गतिशील बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button