धार्मिकमध्य प्रदेश

प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में धूमधाम से मनाई महा शिवरात्रि

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 87 वां शिव जयंती महोत्सव का आयोजन पूर्ण श्रद्धा एवं धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन कीर्तन भक्ति से ओतप्रोत गीतों द्वारा किया गया। ब्रह्मा कुमारी -हीरा बहन ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाइयां दी और महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है भगवान शिव निराकार हैं।
शिव ही सत्य हैं , बेर नहीं बैर चढा़ये धतुरा नहीं शरीर का जहर अपर्ण कीजिए, पुष्प नहीं आप पुष्प जैसे बनो, सत्य कर्म ही ईश्वर को मिलाते हैं। में कोन हूँ कहाँ से आया जाता श्रृष्टि की रचना कैसे हुई यह हम कोर्स में पढ़ाते हैं।
अभी संसार में पाप, अशांति बढ़ती जा रही है ऐसे समय पर भगवान अपने वायदे के अनुसार इस संसार में अवतरित हो चुके हैं। कार्यक्रम में कुमारी सजना ने अपने नृत्य द्वारा सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बहन -लीला ने परमात्मा की महिमा बताई व परमात्मा शिव का ध्वज लहराया। परमात्मा की पूजा अर्चना उपरांत ब्रम्ह कुमारी दीदियों द्वारा पत्रकार के सम्मान में प्रतीक चिंह एवं फलाहारी प्रसाद के साथ ज्ञानामृत पुस्तिका भेंट की । इस अबसर पर पूर्व हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष रामेश्वर चोहान (छोटू) पत्रकार गणों में बुद्धि नारायण शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद साहू, प्रकाश जैन इस मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button