क्राइम

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 184 साड़ियां, दस्तावेज न होने से की गई जप्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेश परिपालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन वा एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान में आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। जिसमें थाना उमरियापान क्षेत्र में संचालित SST नाका सघन वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल चालक दीपचंद रजक पिता स्वर्गीय जेठू रजक उम्र 36 वर्ष निवासी हरगढ़ थाना खितोला जिला जबलपुर को रोककर चेक किया गया जो मोटर साइकिल में 184 साड़ी लिए हुए था जिसके पास साड़ी के संबंध में कोई बिल नही था जिसे जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत 90 हजार थी । कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, कार्यवाहक उपनि. बीएस मार्को, योगेन्द्र राजपूत आदि पुलिस स्टाफ़ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button