स्वीप सखियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी स्वीप सीईओ अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक तीनेंद्र अहिरवार की देखरेख में आजीविका मिशन की स्वीप सखियों द्वारा एक वृहद रैली का आयोजन पथरिया विधानसभा क्षेत्र में किया गया । इस वृहद रैली में महिलाओं द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न तरह की रंगोलियो का निर्माण किया गया। विशाल आकर की यह रंगोली राहगीरों एवं जनपद पंचायत कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए के लिए बड़े ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई दिखाई दी। जिन्हें लोगों ने तत्परता के साथ निहारा और वोट देने का संदेश को जो की रंगोली के माध्यम से बनाया गया था को पढ़कर उत्साहित हुए। महिलाओं ने नारों के माध्यम हुए लोकतंत्र का संदेश पथरिया विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को दिया। इस रैली में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारों स्लोगन एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता नाटक मंडली द्वारा मृदंग, मंगीरा और नगाड़े की धुन पर आकर्षक रूप से मतदाता जागरूकता का संदेश परंपरागत बुंदेली गीतों के माध्यम से पथरिया क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश आकर्षक रूप में देने की यह पहल निश्चित ही बड़ी ही प्रभावकारी साबित दिखाई दी लोगों से अपील की गई की 26 अप्रैल 2024 को होने वाले इस लोकसभा निर्वाचन में अपने मतदान केंद्र पर जाकार जागरूक नागरिक होने के कर्त्तव्य का निर्वाह करे। इस कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत पथरिया मनोज कुमार गुप्ता, तहसीलदार पथरिया दीपा चतुर्वेदी सहित स्वीप समिति सदस्य एवं एनएसएस जिला संगठक डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, सिद्धार्थ जाउरकर एवं सौरभ खरे उपस्थित रहे।



