मध्य प्रदेश

तालाब में दिखा मगरमच्छ, देर शाम तक खोजती रही वन विभाग की टीम

पानी अधिक होने से नही दिखा मगरमच्छ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के अंतर्गत वन परिक्षेत्र तेजगढ़ रेंज जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी से करीब 500 मीटर दूर पहाड़ी के उसपार दो दशक पुराने सार्वजनिक तालाब के घाट के पास 7 फीट का मगरमच्छ बैठा हुआ ग्रामीणों को दिखाई देते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम की गजेंद्र विश्वकर्मा ने मगरमच्छ को जैसे ही तालाब के घाट के पास दिखते ही अपने मोबाइल से वीडियो फोटो बना ली और रेंजर नीरज पांडे को इसकी सूचना दी गई इसके बाद भेंसखार बीट गार्ड सुरेंद्र अहिरवार चौकीदार भजन सिंह राजू यादव वन विभाग का अमला बीजा डोंगरी तालाब पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया उन्होंने आज सुबह तालाब में तकरीबन 7 फीट लंबा मगरमच्छ को बेटे हुआ देखा और कुछ देर बाद आहट सुनते ही तैरते हुए तालाब के पानी में डूब गया और फिर दिखाई नही दिया । वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग के अमले के घंटों इंतजार के बाद भी मगरमच्छ के दर्शन नहीं हो सके और पानी अधिक होने की बजह से मगरमच्छ को पकड़ा भी नहीं जा सका। लोगों ने बताया मगरमच्छ सुबह और शाम तालाब से निकलकर घाट व तालाब में निकले पठार पर बैठा हुआ दिखाई देता है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बताया की तलाब का क्षेत्रफल बड़ा है और गहराई अधिक है। इसके वजह से देखा पाना मुश्किल है। मगरमच्छ पर नजर रखी जाएगी और ग्रामीणों को भी तालाब से दूर रहकर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है बता दें ग्राम से 500 मीटर दूर पहाड़ी के उस पर यह तालाब है जिसमें ग्रामीणों ने बताया पहले तो तीन मगरमच्छ थे लेकिन दो गायब हैं एक फीट लंबा मगरमच्छ आज सुबह-सुबह दिखाई दिया है तालाब गांव के समीप सार्वजनिक उपयोगी है जहां पर बच्चों महिलाओं पुरुष नहाने के लिए जाते है गर्मियों के समय तालाब में 6 से 7 फीट पानी भरा हुआ और बड़े क्षेत्रफल में फैले इस तालाब कहीं पानी नहीं और खाली पठार निकल आया जहां मगरमच्छ तालाब के पानी से बाहर निकलकर बैठा रहता है और कभी-कभी तो घाट पर भी बैठा दिखाई देता है सार्वजनिक घाटों पर चार से पांच मगरमच्छ निरंतर दिखाई दे रहे हैं। जिनकी दहसत में ग्रामीणों ने तालाब जाना तक बंद कर दिया। ग्रामीणों तालाब के जल का उपयोग करने से डर लग रहा, क्योंकि जलचरों का इस तरह से लोगों की चहल-पहल वाले क्षेत्र में चहलकदमी करना व घाट पर बैठे रहना आम लोगों सहित मवेशियों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब से मगरमच्छ को बाहर निकलकर नदी में छोड़ने की मांग वन विभाग से की है।
डीएफओ महेंद्र सिंह उईके ने बताया बीजा डोंगरी तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी तत्काल तेजगढ़ रेंजर को निर्देशित किया गया था मौके पर टीम भी पहुंची थी लेकिन पानी अधिक होने की वजह से मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया मैंने रेंजर को निर्देशित किया है लगातार नजर बनाए रखें जैसे ही मगरमच्छ दिखाई देता है और रेस्क्यू करने की स्थिति बनती है तत्काल रेस्क्यू करके सिंगोरगढ़ जलाशय छोड़ा जाए।

Related Articles

Back to top button