मध्य प्रदेश

द जेनिथ कान्वेन्ट हाईस्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । क्षेत्रीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल द जेनिथ कॉन्वेंट हाईस्कूल में सभी लोकल कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। साथ ही सभी ऊर्जावान सामर्थ्यवान, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्रों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अव्वल आये छात्र छात्राओं में कक्षा 9वी से ऋषिका दुबे 96%, सातवीं आराध्या नेमा 97%, छठवीं अवनी जैन 96%, कक्षा चौथी समर्थ दीक्षित 96.6%, कक्षा तीसरी संगीता दुबे 99.01%, सेक्शन बी अंशुमान सिंह दांगी 98.3%, कक्षा दूसरी नवी जैन 97.6%, कक्षा पहली कृतिका कारण 97.02%, कक्षा यूकेजी रूपाली पटेल 96%, कक्षा एलकेजी से आयत अली, अवनी लोधी हुमेरा बानो ने 100% अंक प्राप्त किए।

Related Articles

Back to top button