धार्मिक

शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस हुई भैरो की उतपत्ति

रिपोर्टर : प्रदीप प्रजापति
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में बुधवार को सप्त दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा आयोजन के द्वितीय दिवस भैरो जी की उतपत्ति हुई कथावाचक रेवाशंकर शास्त्री ने ब्रह्म, विष्णु युध्द एवं केतकी फूल के फूल के अभिश्राप की कथा सुनाई नर्मदा एवं गंगा जी में अभिषेक का महत्त्व बताया ईश्वर प्राप्ति के मार्ग में निर्गुण एवं सगुण साधना का सार गर्भित कथा का वर्णन कर कथाश्रवकों को मनमुग्ध कर दिया।
संगीतमय शिवमहापुराण कथा 2 से 8 अप्रैल तक का आयोजन कथा वाचक पं. श्री रेवाशंकर शास्त्री जी (मवई वाले) द्वारा प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक किया जावेगा ।
इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। कथा आयोजक रेखा श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओ से शिवमहापुराण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button