मध्य प्रदेश
दिव्यांश गौर का नवोदय विद्यालय में चयन

सिलवानी । शासकीय माध्यमिक शाला ख़ैरी तहसील सिलवानी के कक्षा पांचवी के छात्र दिव्यांश गौर का नवोदय परीक्षा में चयन हुआ है।
नवोदय विद्यालय में चयन होने पर संस्था के सभी शिक्षकों एवं माता पिता व साथियों ने दिव्यांश गौर को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



