बनहाई मोहल्ले में लगे दोंनो हैंडपंप बंद, पानी के लिए ग्रामीण हो रहे परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान है । कई गांवों में पीने के पानी लेने के लिए लोगों को बहुत दूर जाना पड़ रहा है । उमरियापान के बनहाई मोहल्ले में लगे दो हैंडपंप बीते कई दिनों से खराब पड़े हुए हैं । ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है । मोहल्ले वासियों ने बताया कि यहाँ लगे दोंनो हैंड से बंद है । जिसे सुधारा नहीं जा सका है । हेंडपंप बंद होने से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। हैंडपंप लगे होने से मोहल्ले के लोग पानी भरते थे । घरेलू निस्तार के अलावा पीने के रूप में भी पानी का उपयोग करते थे ।
हैंडपंप बन्द होने से पीने के लिए ग्रामीण आस पास के लोगों से और बोरिंग से पानी लेने के लिए मजबूर है। इस । मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी पानी नहीं मिल पाता है । खेत और जंगल जाने जाने का मार्ग पर होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को पीने के पानी की सुविधा थी, लेकिन भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब रहने के कारण लोग परेशान हो रहे है।हैंडपंप खराब होने से हैंडपंप के आसपास गंदगी का अंबार लगा है । बदबूदार दुर्गंध आ रही है । जिससे ग्रामीणों की परेशानी दोगुनी हो गई है । बनहाई मोहल्ले में शान्तिधाम भी बना है । बुधवार को चौरसिया परिवार में एक महिला के निधन होने के बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए शान्तिधाम पहुँचे। दोंनो हैंडपंप बंद होने के कारण शान्तिधाम पहुँचे लोगों को परेशान होना पड़ा। हैंडपंप बंद होने पर ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया है,जल्द ही सुधार कार्य कराने की मांग किया है।



