गरीबों को राशन दुकान पर 3 साल से गोदामो में रखा पुराना सड़ा और घुना हुआ गेहूं भेजा

बरेली के खरगोन में 132 टन गेहूं वितरित होने गरीबों के पास पहुंचा, घुना हुआ गेहूं देखकर राशन दुकानों पर भडके गरीब
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले की राशन दुकानों पर गरीब हितग्राहियों को वितरित किए जाना वाला सड़ा और घुना गेहूं का कोई नया मामला नहीं है।पहले भी जिले भर की राशन दुकानों पर कुछ इसी तरह की शिकायतें कलेक्टर अरविंद दुबे के सामने पहुंच चुकी है। करीब 2 महीने पहले सालेरा की राशन दुकान पर भी और अन्य दुकानों पर भी घुनाऔर सड़ा हुआ गेहूं गरीबों को वितरित किया गया था। गरीबों को वित्त होने वाला यह गेहूं की क्वालिटी ऐसी थी कि इंसान तो क्या जानवर भी इसे नहीं खाते। हाल ही में तहसील बरेली के कस्बा खरगोन में 132 तन बना हुआ और सड़ा हुआ गेहूं को वितरित करने के लिए भेजा गया। इस मामले में इस बार काफी तूल पकड़ लिया। बताया जाता है कि यह गेहूं पिछले 3 साल से गोदाम में रखा हुआ था ।यह सड़ा घुना गेहूं बड़ी बाड़ी के और बरेली के गोदाम का है ।इस मामले में कलेक्टर ने उचित कार्रवाई करते हुए नॉन के अधिकारी और बड़ी के प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जिससे हड़कंप मच गई। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यह गेहूं सरकार ने हमें खाने के लिए भेजा है। रायसेन से खंडवा और खरगोन एवं बरेली तहसीलके कस्बा खरगोन में कुछ इस तरह की शिकायतें सामने आई तो कलेक्टर दुबे ने मामले को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की। रायसेन में 2600 टन गेहूं में से 132 टन गेहूं सडा और घुना हुआ पाया गया। इस मामले में नागरिक एवं खाद आपूर्ति कारपोरेशन के प्रबंधक बाड़ी को निलंबित कर दिया गया ।बताया जाता है कि रायसेन के नॉन के अधिकारी भी निलंबित हुए हैं।



