क्राइम

पुलिस ने पकड़ी, 1100 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 11 लाख की

वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ने में में मिली सफलता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । कुठला पुलिस ने देर शाम वाहन चेकिंग करते हुए एक ट्रक अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस के द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत 11 लाख की बताई जा रही है ।
इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता एवं लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुठला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
कुठला पुलिस के द्वारा लमतरा बायपास पर वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 33 H 2007 को रोका गया । जिसके चालक आमिर पिता शकील खान उम्र 20 साल निवासी विदिशा से पूछतांछ की गई तो उसने बताया कि उक्त ट्रक में अग्रेजी शराब की 1100 पेटी कीमती करीब 10 लाख 70 हजार 5 सौ रुपये की 9900 लीटर लोड है । शराब के संबंध में चालक से वैध कागजात मांगे गये। उक्त शराब को सेहतगंज रायसेन से शहडोल ले जाया जा रहा था । चालक ने शराब के कागजात पेश किए, जिसे चैक किया गया । वैध दस्तावेज होने से ट्रक एवं चालक को तस्दीक करने के बाद जाने दिया गया ।

Related Articles

Back to top button