पति सब इंजीनियर पत्नी कंट्रक्शन कंपनी की मालिक और कर दिया 35 लाख से अधिक का भुगतान

भ्रष्ट्राचार के नए कारनामे
नरसिंहपुर । जिले में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है जहां पर वाटर सेट परियोजना में कार्यरत सब इंजीनियर बालकिशन विश्वकर्मा ने नरसिंहपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत अमोद और बंदरोहा में वाटर सेट परियोजना के तहत काम कराया और काम करने वाली फर्म ओमकार कंस्ट्रक्शन जिसकी प्रोपराइटर सब इंजीनियर की धर्मपत्नी है इस काम के एवज में लाखों रुपए का भुगतान सब इंजीनियर ने करवा दिया।
आपको बता दे की जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत वाटरशेड परियोजना में जो कार्य हुए उसमें ओमकार कंस्ट्रक्शन कंपनी का ओनर कोई और नहीं बल्कि सब इंजीनियर की धर्मपत्नी हैं जाहिर सी बात है इस पूरे मामले में सब इंजीनियर ने शासन प्रशासन को गुमराह करते हुए अपनी पत्नी की कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान कर दिया।
आपको बता दे की वाटर सेट परियोजना के तहत जो निर्माण कार्य हुए थे उसे निर्माण कार्यों में ओमकार कंट्रक्शन के खाते में जो जिसकी प्रोपराइटर राजश्री विश्वकर्मा है खाते में एक ही दिन में यानी 2 फरवरी 2024 को 9 ट्रांजैक्शन के माध्यम से 3518744 रुपए की राशि का भुगतान हुआ है।
साथ साथ जानकारी मिल रही है कि इन सब इंजीनियर महोदय ने अपनी बहन सहित अपने रिस्तेदार के खाते में भी लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन कंट्रक्शन कंपनी के नाम पर हुआ है।
भ्रष्टाचार के इस मामले में नरसिंहपुर जनपद पंचायत सीईओ की मिली भगत का अनुमान लगाया जा सकता है या अधिकारियों को गुमराह करते हुए सब इंजीनियर साहब ने यह खेल कर दिया।
इस संबंध में दिलीप कुमार, सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर का कहना है कि इस पूरे मामले में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है जांच प्रतिवेदन आने के बाद संबंधित के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।



