धार्मिकमध्य प्रदेश

हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में बजरंग दल ने किया 551 दीप प्रज्वलन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नव संवत्सर व भारतीय नव वर्ष 2081 की संध्या पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरिया पान के तत्वाधान में उमरियापान के आजाद चौक में 551 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार ने बताया कि भारतीय नव वर्ष प्रकृति प्रदत्त है और जितने भी नववर्ष हैं उनको बताना पड़ता है लेकिन जैसे ही बसंत ऋतु आती है वृक्ष प्रकृति यह बता देती है की नया साल प्रारंभ होने वाला है । इसलिए चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ होता है और इसी दिन से भारतीय कैलेंडर पंचांग का प्रारंभ होता है आज प्रत्येक युवा सनातन संस्कृति की तरफ लौट रहा है यह बड़े ही हर्ष की बात है। दीप प्रज्वलन में प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, उपाध्यक्ष प्रिंस उरमलिया, रोहित नामदेव, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक धर्मेंद्र बर्मन, सह संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष अमन यादव, प्रचार प्रसार प्रमुख अमन बर्मन, शशांक त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, मुकेश बर्मन, बृजेश ठाकुर, गणेश, आकाश बर्मन, विकास बर्मन, नवीन श्रीवास, साथ अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button