क्राइम

लापता 4 साल की बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर अन्तर्गत चांदौनी गांव में बुधवार दोपहर 4 साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची सोमवार की रात खेत में बने मकान से लापता हो गई थी। शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में ही मिला। पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने जांच की है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है।
आपको बताते हैं कि गत सोमवार की रात चांदौनी में खेत में बने मकान में सियाराम प्रजापति, पत्नी और तीन बेटियों के साथ दहलान में सो रहे थे। सोमवार रात 1 बजे पत्नी संध्या बाथरूम के लिए उठीं। देखा तो छोटी बेटी प्रतिभा प्रजापति बिस्तर पर नहीं थी। सोमवार रात भर और मंगलवार को भी परिवार – पुलिस ने सर्च किया। बच्ची का पता नहीं चला। यहां तक कि डॉग स्क्वॉड टीम ने भी सर्च किया था। घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।
एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि लापता बालिका का शव खेत में मिला है। मौके पर एफएसएल टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बालिका की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button