मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद ने बुधवार को मतगणना, स्थल पहरूआ स्थित कृषि उपज मंडी पहुंच कर मतदान सामग्री वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए ।
कलेक्टर अवि प्रसाद को जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह और जिला संस्थागत वित्त अधिकारी दीपक सिंह ने अब तक की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी।
कलेक्टर ने यहां मतदान हेतु लेखन सामग्री को देखा और प्रपत्रों की बुकलेट का अवलोकन किया। उन्होंने समस्त प्रकार के मतदान से संबंधित 6 प्रकार के बड़े लिफाफों को देखा। इन बड़े लिफाफों में पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान के बाद कई अन्य छोटे छोटे लिफाफों में प्रपत्र भर कर जमा किए जायेंगे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उइके, तहसीलदार ढीमरखेड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button