जिला रायकवार माझी समाज के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर मोंटी रायकवार नियुक्त

मोंटी रायकवार के अध्यक्ष बनने पर समाज में हर्ष
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला रायकवार माझी समाज में ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद समाज के वरिष्ठ जनों की सहमति से एवं समाज के प्रदेश अध्यक्ष पार्वती बाथम, प्रदेश महामंत्री संतोष रायकवार, संभागीय अध्यक्ष राकेश धुरिया, समाज के शहर अध्यक्ष राकेश रायकवार की सहमति के उपरांत नगर में आयोजित निषादराज महाराज की शोभायात्रा के मंचासीन कार्यक्रम के दौरान समाज की वरिष्ठ कमला निषाद ने मोंटी रायकवार के अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी सहमति प्रदान कर मोंटी रायकवार को ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
रायकवार की नियुक्ति पर समाज के संभागीय अध्यक्ष राकेश धुरिया, समाज के अध्यक्ष राकेश रायकवार, कमला निषाद, किरण, प्रहलाद रायकवार, संतोष रायकवार, पैलू रायकवार, सुरेश रायकवार, प्रीतम मोंटी रैकवार जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



