मध्य प्रदेश

जयश्री चौहान होगी, सीएमओ सिहोरा, एक माह से खाली था पद

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर ने किया स्थातरण पद स्थापना आदेश जारी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सहित विभिन्न जिलों में नगर पालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारियो के स्थातरण पत्र क्रमांक 1036/22/03/2024 को नगरीय प्रशासन ने जारी किये थे! इस दौरान संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर, स्थातरण पद स्थापना आदेश जारी, हुये एक माह से खाली पड़ा था मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा परिषद का पद इस सबंधन में भोपाल दिनांक 15 मार्च 2024 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस का स्थातरण नगर पालिका परिषद सिहोरा जिला जबलपुर से नगर पालिका परिषद नैनपुर जिला मण्डला किया गया था! आदेश के पालन में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर के द्वारा प्रष्ठ क्रमांक 1037 दिनांक 12/04/2024 को कार्यकालीन पत्र क्रमांक 938 जिला जबलपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान नगर परिषद पाटन को अधिरिक्त प्रभार नगर पालिका परिषद सिहोरा का सौपे जाने हेतु अनुमति चाही गई थीं जो वर्तमान तक अप्राप्त रहीं!
अतैव नगरीय निकाय में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन आहरण व अन्य आवश्यक सेवाओं के साथ नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था के साथ लोक सभा निवार्चन 2024 हेतु मूलभूत व्यवस्थाए अत्यंत आवश्यक होने के कारण तत्कालीन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये नगर परिषद पाटन में पदस्थ जयश्री चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नियमित मुख्य नगर पालिका परिषद सिहोरा अधिकारी की पदस्थापना होने तक नगर पालिका परिषद सिहोरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद का कार्य संपादन का दायित्व सौंपा गया है!
उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभाव शील होगा!
आदेशानुसार पत्र का पालन करते हुये मुख्य नगर पालिका परिषद सिहोरा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने पद ग्रहण करते हुये कार्यभार सभाला। सीएमओ के कार्यभार सभालते ही कर्मचारियों ने स्वागत किया और प्रशन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button