मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम में नवागत प्राचार्य ने कार्यभार ग्रहण किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान की योजना अनुसार शिवराज सिंह चौधरी प्राचार्य ने सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम में नवीन प्राचार्य के पद पर आज कार्यभार ग्रहण किया।
प्राचार्य को पदभार ग्रहण कराने के लिए उपस्थित हुए भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक दीपक चंदेवा, विवेकानंद शिक्षा परिषद समिति के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष देवनारायण शर्मा, सचिव धर्मेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र यादव, संस्थापक सदस्य मोहनलाल सोनी, राकेश कुमार भार्गव, बद्री विशाल गुप्ता, हनुमान बाग विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी रायसेन शिशु मंदिर के प्राचार्य रविराज दांगी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा सभी ने मिलकर प्राचार्य को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button