धार्मिक

रामलला मंगल यात्रा 36 वे दिन पहुंची सिलवानी

सनातन धर्म की अलख जगाने रामलला को अपने सिर पर टोकरी में बिठाकर अयोध्या से जिला खरगोन 1350 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे है कर्म योगी संत विभुजी
सिलवानी।
श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से 19 दिसंबर 2021 को सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए कर्म योगी संत विभुजी जयकृष्णा शर्मा 36 दिन की यात्रा के बाद रविवार की दोपहर को सिलवानी पहुंचे। नगर में आगमन होते ही नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकार वार्ता में कर्म योगी संत विभुजी महाराज ने कहा कि हमारी यह यात्रा सनातन धर्म में अलख जगाने के उद्देश्य से भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या से शुरू की गई है। 1350 किलोमीटर पैदल चलकर जिस का समापन जिला खरगोन के भडलेन गांव के आश्रम पर जाकर समापन होगा। इस बीच पैदल यात्रा में लोगों को धर्म के प्रति चेतना जगाना हमारा मुख्य उद्देश्य चूंकि आधुनिक युग में मनुष्य अपने धर्म से दूर होता जा रहा है जिससे मनुष्य दुखों के भंवर से घिरता नजर आ रहा है। जो मनुष्य धर्म से जुड़ा हुआ है उसके घर में सुख समृद्धि एवं शांति सदैव विद्यमान रहती हैं।
प्रभु श्री राम भव्य दरबार में जल्द होंगे विराजमान
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की जानकारी देते हुए विभुजी महाराज ने बताया कलयुग में प्रभु श्री राम का वनवास अब खत्म होने जा रहा है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब महज 2 साल के भीतर प्रभु श्री राम अपने भव्य दरबार में विराजमान होंगे। राम भक्तों के लिए अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य साल 2023 तक पूरा हो जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
गुरु शिष्य परंपरा ही मनुष्य को सफल बनाती है
संत श्री विभुजी ने आगे कहा जो मनुष्य गुरु शिष्य की परंपरा निभा रहा है गुरु के मार्गदर्शन से सत कर्मों की राह पर चल रहा है वह मनुष्य एवं उसके परिजन सदैव सुख शांति की अनुभूति करते हैं। इस यात्रा में राजपाल सिंह राठौड़ (बिलुद) खड़वा, हरीश अनमोल, मुन्ना मिश्रा आदि लोग विभुजी के साथ चल रहे हैं। इस दौरान रवि गुप्ता, दीपक सोनी, प्रियांश राजपूत, राज रघुवंशी, राजेन्द्र राजपूत, राजकुमार रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button