क्राइममध्य प्रदेशराजनीति

BJP MLA वीरेंद्र सिंह लंबरदार के वाहन पर हमला, बाल बाल बचे, गाड़ी का कांच फूटा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सागर । एमपी के सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी क्रमांक MP15 ZB 0042 पर शनिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार आगे की सीट पर बैठे हुए थे। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है।
यह बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास का मामला है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है की विधायक क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे।
तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।
बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी शाहगढ़ की ओर से आ रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर उनकी गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारा है। पत्थर लगने से उनकी गाड़ी का कांच टूटा है। शिकायत पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button