मध्य प्रदेश

नाले के ऊपर अवैध निर्माण को नगर पालिका ने किया जमींदोज

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया। शहर के वार्ड क्रमांक 2 साई कालोनी पर श्याम कुमार कोरी द्वारा नाले के ऊपर बाउंड्री वॉल बना कर अवैध कब्जा किया जा रहा था, नगर पालिका उमरिया ने निर्माणधीन अवैध कब्जा को बुलडोजर चला कर जमीन दोज कर दिया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया की शहर में जितने भी नाला, नाली तथा सरकारी भूमि में अवैध निर्माण कर कब्जा करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है जो की आगे भी जारी रहेगी।
नगर पालिका सभी शहर वासियों को सूचित करती है की किसी भी तरह का अवैध कब्जा न करें अन्यथा निर्माण कार्य को जमींदोज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button