मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीय के स्वयंसिद्ध मुहर्त पर माँ बंजारी माता में हुये गरीबों के विवाह

गुड्डे -गुड़ियों का विवाह कर खुश हुये नौनिहा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीय के स्वयंसिद्ध मुहर्त पर जहाँ सभी क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन हुये वहीँ इस दिन गाँधी ग्राम बुढागर में स्थित माँ बंजारी माता में सुबह से ही कई गरीबों के विवाह के साथ गुड्डे -गुड़ियों का विवाह कर खुश हुये नौनिहा!
अक्षय तृतीय के स्वयंसिद्ध मुहर्त पर शुभ कार्यों की धूम रहती है! इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग विभिन्न धार्मिक के साथ सामाजिक अनुष्ठानों का आयोजन भी अधिक करते है! जहाँ अक्षय तृतीय शुक्रवार को छोटे छोटे बच्चों ने मिट्टी के बने गुड्डा -गुड़ियों के विवाह रीती निभाते हुये दूल्हा दुल्हन को आसन पर बैठाकर उन्हें चौक पुरा और कलश स्थापना करते हुये विवाह के कपड़े पहनाकर शादी की रीती रिवाज़ प्रथा को करते हुये परिणय सूत्र कपड़ा पहनाया!
माँ बंजारी माता में बारात लेकर पहुँचे बाराती – सिद्ध माँ बंजारी माता मंदिर में अक्षय तृतीय को सुबह से ही विवाह की भीड़ बड़ी संख्या में देखने को मिली।
माँ बंजारी माता मंदिर में बारात लेकर आये गरीब परिवार – माँ के दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से बारात लेकर आये खजरी निवासी वर पक्ष शिव प्रसाद पिता कज्जू प्रसाद एवं वधु पक्ष कुंही निवासी लक्ष्मी पिता नथुलाल ने बताया कि हम गरीब परिवार से है और मेहनत मजदूरी करते है आज स्वयंसिद्ध मुहर्त के अवसर पर माँ बंजारी माता मंदिर में विवाह करने आये है! माँ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है! सुबह से देर रात्रि तक चलता रहा विवाह सम्पन्न होने का कार्य! माता के आशीर्वाद लेकर वर -वधु ने अपने दाइत्व जीवन को खुशहाल होने की मनोकामना मांगी! उपस्थिति परिवार के लोगों ने विवाह के बाद माता को चुनरी, श्री फल व पुष्प माला अर्पित की!

Related Articles

Back to top button