12 हजार की रिश्वत लेते ही पटवारी हुआ लोकायुक्त के शिकंजे में

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में पिछले कई माह से देखा गया है कि शासकीय विभाग में पदस्थ कर्मचारी लगातार लोकायुक्त की गिरप्त से अछूते नहीं है। इस दौरान छिदवाड़ा जिले में एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया! लोकायुक्त ने बताया कि छिदवाड़ा जिले के जमुनिया में पटवारी के पद पर पदस्थ
आरोपी रोहित मालवी हल्का पटवारी जमुनिया तहसील व जिला छिंदवाड़ा के द्वारा आवेदक पंचलाल निवासी ग्राम जमुनिया झिरी ओशो आश्रम के पास तहसील जिला छिंदवाड़ा
दिनांक 14 मई को पंचलाल से
ट्रैप राशि 12000 रुपए की राशि
घटनास्थल पटवारी कार्यालय, तहसील परिसर तहसील छिंदवाड़ा ।
आवेदक की मां के नाम की कृषि भूमि का राजस्व रिकॉर्ड में नक्शा सुधार कार्य करने हेतु एवरेज मे रिश्वत राशि 12000 रुपए लेते हुए आरोपी को लोकायुक्त ने पकड़ा।
लोकायुक्त दल के इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा एवं 7 अन्य सदस्य ने रंगे हाथों से 12000 हजार रूपये की राशि के साथ गिरप्तार किया और आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उचित कार्यवाही की गई।



